ePaper

श्रीलंका में अपनी घरेलू श्रृंखला खेल सकता है पाकिस्तान

Updated at : 12 May 2016 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीलंका में अपनी घरेलू श्रृंखला खेल सकता है पाकिस्तान

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर्याप्त कमाई नहीं हो पाने के कारण इस साल के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी घरेलू श्रृंखला संयुक्त अरब अमीरात के बजाय श्रीलंका में खेलने पर विचार कर रहा है. पीसीबी के एक सीनियर अधिकारी के अनुसार 2009 से दुबई, अबुधाबी और शारजाह में घरेलू श्रृंखलाएं आयोजित करने से […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर्याप्त कमाई नहीं हो पाने के कारण इस साल के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी घरेलू श्रृंखला संयुक्त अरब अमीरात के बजाय श्रीलंका में खेलने पर विचार कर रहा है. पीसीबी के एक सीनियर अधिकारी के अनुसार 2009 से दुबई, अबुधाबी और शारजाह में घरेलू श्रृंखलाएं आयोजित करने से बोर्ड को अच्छा लाभ नहीं हुआ.

इसका मुख्य कारण अमीरात में इन श्रृंखलाओं के आयोजन में बहुत ज्यादा खर्चा आना, गेट मनी से खास कमाई नहीं होना और सही प्रायोजक नहीं मिलना है. श्रीलंकाई टीम पर मार्च 2009 में आतंकी हमले के बाद पीसीबी को अपनी घरेलू श्रृंखलाओं का आयोजन यूएई में करने को मजबूर होना पड़ा है क्योंकि टेस्ट टीमों ने पाकिस्तान का दौरा करने से इन्कार कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola