ब्रिटेन में सजा काट चुके आमिर के लिये वीजा हासिल करने की कोशिश में पीसीबी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बायें हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के लिये विशेष मामले में ब्रिटेन का वीजा हासिल करने की कोशिश में जुटा है ताकि वह टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर जा सके. पीसीबी सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष शहरयार खान और अन्य आला अधिकारियों ने कानूनी सलाहकारों से बात की है […]
विज्ञापन
कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बायें हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के लिये विशेष मामले में ब्रिटेन का वीजा हासिल करने की कोशिश में जुटा है ताकि वह टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर जा सके.
पीसीबी सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष शहरयार खान और अन्य आला अधिकारियों ने कानूनी सलाहकारों से बात की है और वे इंग्लैंड तथा वेल्स क्रिकेट बोर्ड और ब्रिटिश उच्चायोग से संपर्क में हैं. एक सूत्र ने कहा ,‘‘ बोर्ड चाहता है कि आमिर इंग्लैंड दौरे पर पूरी श्रृंखला खेले लेकिन इस राह में आने वाली अडचनों का भी उसे इल्म है क्योंकि ब्रिटेन में आव्रजन कानून काफी कड़े हैं.”
ब्रिटिश आव्रजन कानून के तहत ब्रिटिश जेल में सजा काट चुका या वहां से निकाला गया कोई व्यक्ति सजा के कम से कम दस साल तक वहां का वीजा नहीं पा सकता. सूत्र ने कहा ,‘‘ बोर्ड ने सलमान बट और मोहम्मद आसिफ को वीजा मिलने की उम्मीद छोड़ दी है लेकिन आमिर के बैकग्राउंड और उसकी उम्र को देखते हुए उसे रियायत मिलने की उम्मीद है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










