स्टुअर्ट लॉ ने पाकिस्तानी टीम का कोच बनने का प्रस्ताव ठुकराया
Updated at : 05 May 2016 4:29 PM (IST)
विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिये राष्ट्रीय टीम के नये कोच का चयन मुश्किल होता जा रहा है और उसकी पहली पसंद ऑस्ट्रेलिया के स्टुअर्ट लॉ ने पेशकश ठुकरा दी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि वह लॉ को मनाने की कोशिश करेंगे या इंग्लैंड के एंडी मोल्स और ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट बल्लेबाज डीन […]
विज्ञापन
कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिये राष्ट्रीय टीम के नये कोच का चयन मुश्किल होता जा रहा है और उसकी पहली पसंद ऑस्ट्रेलिया के स्टुअर्ट लॉ ने पेशकश ठुकरा दी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि वह लॉ को मनाने की कोशिश करेंगे या इंग्लैंड के एंडी मोल्स और ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट बल्लेबाज डीन जोंस में से एक को चुनेंगे.
पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा ,‘‘ स्टुअर्ट लॉ को मुख्य कोच बनाने में दिक्कत है हालांकि वह इस पद के लिये हमारी पहली पसंद है. उन्होंने कोच के पद के लिये आवेदन किया था लेकिन अब कहा है कि वे सलाहकार बनने के इच्छुक है और तुरंत टीम से नहीं जुड़ सकते.” लॉ जुलाई से सितंबर तक श्रीलंका के दौरे के लिये ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजी सलाहकार हैं. उन्होंने कहा है कि वह नवंबर दिसंबर में अपनी सेवायें नहीं दे सकेंगे जब पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी.
शहरयार ने कहा ,‘‘ हम अब मोल्स और जोंस से बात कर रहे हैं हालांकि गर्वनर बोर्ड को कुछ उम्मीदवारों पर ऐतराज है.” उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला दो या तीन दिन में ले लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




