IPL : महाराष्ट्र से शिफ्ट हुए मैच कानपुर, रायपुर, जयपुर और विशाखापट्टनम में संभव

नयी दिल्ली : सूखाग्रस्त महाराष्ट्र से आईपीएल के 13 मैच स्थानांतरित करने के बंबई उच्च न्यायालय के फैसले के बाद आज इस लीग ने फाइनल बेंगलूरु में कराने का फैसला किया जबकि राज्य की प्रभावित टीमों को घरेलू मैदान के लिये विकल्प भी दिये गए. आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स तथा मुंबई […]
नयी दिल्ली : सूखाग्रस्त महाराष्ट्र से आईपीएल के 13 मैच स्थानांतरित करने के बंबई उच्च न्यायालय के फैसले के बाद आज इस लीग ने फाइनल बेंगलूरु में कराने का फैसला किया जबकि राज्य की प्रभावित टीमों को घरेलू मैदान के लिये विकल्प भी दिये गए. आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स तथा मुंबई इंडियंस टीमों के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में तय किया गया कि आईपीएल फाइनल और पहला क्वालीफायर बेंगलूरु में होगा.
दूसरा क्वालीफायर और एलिमिनेटर कोलकाता में कराने का प्रस्ताव रखा गया है. आज की बैठक में दोनों प्रभावित टीमों को घरेलू मैदान चुनने के लिये रायपुर, जयपुर, विशाखापत्तनम और कानपुर के विकल्प दिये गए. पुणे ने विशाखापत्तनम को चुना जबकि मुंबई इंडियंस ने दो दिन का समय मांगा है. शुक्ला ने बैठक के बाद पत्रकारों से कहा ,‘‘ हम संचालन परिषद के सामने प्रस्ताव रखेंगे कि फाइनल और पहला क्वालीफायर बेंगलूरु में हो जबकि दूसरा क्वालीफायर और एलिमिनेटर कोलकाता में कराया जाये.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




