ePaper

केकेआर को 200 रन बनाने चाहिये थे : पांडे

Updated at : 14 Apr 2016 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
केकेआर को 200 रन बनाने चाहिये थे : पांडे

कोलकाता : कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज मनीष पांडे ने कहा कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से मिली शानदार शुरुआत के बाद उनकी टीम को कल मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के मैच में 200 रन बनाने चाहिये थे. पांडे ने मैच छह विकेट से हारने के बाद कहा ,‘‘ जिस तरह से हमने शुरुआत […]

विज्ञापन

कोलकाता : कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज मनीष पांडे ने कहा कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों से मिली शानदार शुरुआत के बाद उनकी टीम को कल मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के मैच में 200 रन बनाने चाहिये थे. पांडे ने मैच छह विकेट से हारने के बाद कहा ,‘‘ जिस तरह से हमने शुरुआत की थी, उसके मुताबिक हमें 200 रन बनाने चाहिये थे.

गौती भाई (गौतम गंभीर) या रसेल को अंत तक रहना चाहिये था.” उन्होंने कहा ,‘‘बीच के ओवरों में हमें लगा कि 200 रन बन सकते हैं. मेरे आउट होने के बाद रसेल ने कप्तान के साथ उम्दा साझेदारी की. एक समय दोनों छोर पर नये बल्लेबाज थे. किसी टीम के लिये दो नये बल्लेबाजों के साथ आक्रामक खेलना संभव नहीं है.”

पांडे ने कहा ,‘‘ पहले बल्लेबाजी करते हुए आपको पता नहीं चलता कि कितने रन काफी होंगे. आम तौर पर 180 से अधिक रन बनाने पर जीत तय लगती है. बाद में विकेट बेहतर हो गई जिसका मुंबई ने फायदा उठाया.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola