ePaper

पापा बनने वाले हैं हरभजन सिंह, घर में गूंजेगी किलकारियां ?

Updated at : 11 Apr 2016 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
पापा बनने वाले हैं हरभजन सिंह, घर में गूंजेगी किलकारियां ?

मुंबई : कैप्टून कूल के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के एक और मेंबर पापा बनने वाले हैं. जी हां, बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम में छपी खबर के अनुसार फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह पापा बनने वाले हैं. उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा जल्दी ही मां बनने वाली हैं. वेबसाइट ने परिवार के नजदीकी सूत्रों के […]

विज्ञापन

मुंबई : कैप्टून कूल के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के एक और मेंबर पापा बनने वाले हैं. जी हां, बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम में छपी खबर के अनुसार फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह पापा बनने वाले हैं. उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा जल्दी ही मां बनने वाली हैं. वेबसाइट ने परिवार के नजदीकी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि गीता जल्दी ही मां बनने वाली हैं.

आईपीएल के उद्‌घाटन समारोह में हरभजन सिंह के साथ गीता बसरा भी उपस्थित थीं, उन्होंने जिस तरह की ड्रेस अप किया था, उससे भी इस बात की पुष्टि हो रही है. गीता ने काफी आरामदायक ढीला-ढाला कपड़ा जूते के साथ पहना था. बावजूद इसके उनका ‘बेबी बंप’ नजर आ रहा था. हालांकि ना तो हरभजन ने और ना ही गीता बसरा ने इस खबर की पुष्टि की है.

undefined
हरभजन और गीता की पिछले साल 29 अक्तूबर को शादी हुई थी. एक नवंबर को रिसेप्शन पार्टी भी रखी गयी थी. इस शादी में कई गणमान्य लोग मौजूद थे. टीम इंडिया के सारे सदस्य भी इस शादी में शामिल हुए थे. सचिन तेंदुलकर भी पत्नी के साथ शादी समारोह में पहुंचे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola