इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्क निकोलस ने सैमी से माफी मांगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लंदन : इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्क निकोलस ने आज वेस्टइंडीज की विश्व टी20 चैम्पियन टीम के कप्तान डेरेन सैमी और उनके खिलाडियों से अपने इस बयान के लिए बिना शर्त माफी मांगी कि कैरेबियाई क्रिकेटरों में ‘दिमाग की कमी’ होती है. नाराज और भावुक सैमी ने विश्व टी20 शुरू होने से पहले लिखे निकोलस […]
विज्ञापन
लंदन : इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्क निकोलस ने आज वेस्टइंडीज की विश्व टी20 चैम्पियन टीम के कप्तान डेरेन सैमी और उनके खिलाडियों से अपने इस बयान के लिए बिना शर्त माफी मांगी कि कैरेबियाई क्रिकेटरों में ‘दिमाग की कमी’ होती है.
नाराज और भावुक सैमी ने विश्व टी20 शुरू होने से पहले लिखे निकोलस के कालम के संदर्भ में स्पष्ट कर दिया था कि यह सही नहीं है और इसने इंग्लैंड के खिलाफ विश्व टी20 फाइनल में टीम को रोमांचक जीत के दौरान प्रेरित किया.
निकोलस ने अपने बचाव में कहा कि उन्होंने वेस्टइंडीज को ‘बिना दिगाम वाला’ नहीं कहा था जैसा कि समझा गया लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जो खेल के लायक नहीं था और शानदार क्रिकेट विरासत का अपमान था.
निकोलस ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर अपने कालम में लिखा, ‘‘मैं डेरेन सैमी से माफी मांगता हूं, ऐसा व्यक्ति जिसका मैं काफी सम्मान करता हूं. उनकी टीम और कोचों से भी उस शब्द के लिए माफी मांगता हूं जिसका इस्तेमाल हाल में यहां कालम में किया था.” उन्होंने कहा, ‘‘मैच का नतीजा चाहे कुछ भी होता मैं माफी मांगता.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










