भारत-वेस्टइंडीज मैच पर सट्टा, तीन गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2016 12:15 PM
इंदौर : भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल रात खेले गये टी-20 क्रिकेट मैच पर सट्टेबाजी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने यहां तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चंदन नगर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में कल रात छापा मारा गया. इस फ्लैट से अजय […]
इंदौर : भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल रात खेले गये टी-20 क्रिकेट मैच पर सट्टेबाजी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने यहां तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चंदन नगर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में कल रात छापा मारा गया. इस फ्लैट से अजय सोडानी, मुकेश सोनी और रियाज खां को पकड़ा गया.
उन्होंने बताया कि छापे के वक्त भारत और वेस्ट इंडीज के बीच टी-20 विश्व कप के तहत मुंबई में सेमीफाइनल चल रहा था. तीनों आरोपी इस मुकाबले पर कथित रुप से सट्टा बुक कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से करीब 47 हजार रपये की नकदी, एक टीवी, चार मोबाइल फोन और सट्टे के हिसाब से जुड़े कागजात बरामद किये गये. मामले में विस्तृत जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










