ePaper

अगले मैच में भी खेलने को आशान्वित हैं आंद्रे फ्लैचर

Updated at : 21 Mar 2016 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
अगले मैच में भी खेलने को आशान्वित हैं आंद्रे फ्लैचर

बेंगलुरु : श्रीलंका के खिलाफ मैच में नाबाद 84 रन की पारी खेलकर वेस्टइंडीज की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले आंद्रे फ्लैचर ने आज कहा कि वह अब भी अनिश्चित हैं कि उन्हें आईसीसी विश्व टी20 के अगले मैच में खेलने का मौका मिलेगा या नहीं. फ्लैचर ने जब से पूछा गया कि क्या […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : श्रीलंका के खिलाफ मैच में नाबाद 84 रन की पारी खेलकर वेस्टइंडीज की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले आंद्रे फ्लैचर ने आज कहा कि वह अब भी अनिश्चित हैं कि उन्हें आईसीसी विश्व टी20 के अगले मैच में खेलने का मौका मिलेगा या नहीं. फ्लैचर ने जब से पूछा गया कि क्या वह आगे भी टीम की तरफ से पारी का आगाज करने की उम्मीद रखते हैं, उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसका जवाब नहीं दे सकता.

मैं यहां तक नहीं कह सकता कि मैं अगले मैच में खेलूंगा या नहीं. मैं इस बारे में कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं. ” फ्लैचर को चोटिल क्रिस गेल की जगह पारी की शुरुआत करने के लिए भेजा गया और उन्होंने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली जिससे वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को सुपर 10 मैच में सात विकेट से हराया. इस बल्लेबाज से पूछा गया कि क्या उनकी टीम दूसरी बार खिताब जीतने की स्थिति में है, उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप से पहले हम जानते थे कि हम कितने सक्षम हैं.

हम अपनी टीम का मजबूत पक्ष जानते हैं. हम शुरु से मानते हैं कि हम विश्व कप जीत सकते हैं. यह अच्छा है कि हम दो मैच जीत चुके हैं. इसलिए एक बार सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद हम फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेंगे. हम जिस तरह की क्रिकेट खेलते हैं यदि वैसा खेलना जारी रखते हैं तो फिर हम दूसरी बार कप जीत सकते हैं. ”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola