ePaper

पाकिस्तानी टीम को ‘चियर’ करने कोलकाता पहुंची रेहम खान

Updated at : 19 Mar 2016 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानी टीम को ‘चियर’ करने कोलकाता पहुंची रेहम खान

कोलकाता : टी-20 विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले आज के मैच को लेकर रोमांच बढ़ता जा रहा है. हालांकि मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. ईडन गार्डेंन में भारतीय समर्थक तो होंगे ही पाकिस्तानी समर्थक भी बहुतायत में नजर आने वाले हैं. पाकिस्तानी क्रिकेट के लीजेंड इमरान खान […]

विज्ञापन

कोलकाता : टी-20 विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले आज के मैच को लेकर रोमांच बढ़ता जा रहा है. हालांकि मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है. ईडन गार्डेंन में भारतीय समर्थक तो होंगे ही पाकिस्तानी समर्थक भी बहुतायत में नजर आने वाले हैं.

पाकिस्तानी क्रिकेट के लीजेंड इमरान खान कोलकाता पहुंच गये हैं. साथ ही उनकी पूर्व पत्नी रेहम खान भी कोलकाता पहुंच गयी हैं.

रेहम ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि यह रोमांचक मुकाबला होगा और ग्राउंड में पाकिस्तानी समर्थकों की कोई कमी नहीं होगी.

उन्होंने कहा कि मैं ग्राउंड में उनका उत्साहवर्द्धन करने के लिए मौजूद रहूंगी, साथ ही पाकिस्तान के कई लीजेंड भी मौजूद होंगे.

उन्होंने कहा कि यहां क्रिकेट और क्रिकेटर्स के कई फैन मौजूद हैं, पाकिस्तानी टीम को ऐसा अहसास होगा कि वे होम ग्राउंड पर खेल रहे हैं.गौरतलब है कि रेहम खान ने कल इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव में कहा था कि उनके जीवन की गलतियों में से एक है इमरान खान से शादी करना.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola