भारत-पाक मैच से पहले सहवाग को सम्मानित करेगा कैब

Updated at : 16 Mar 2016 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-पाक मैच से पहले सहवाग को सम्मानित करेगा कैब

कोलकाता : बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) भारत और पाकिस्तान के बीच 19 मार्च को होने वाले आईसीसी विश्व टी20 मैच से पहले दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को सम्मानित करेगा. सहवाग के ईडन गार्डन्स पर कई पूर्व दिग्गजों जैसे सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव और पाकिस्तान के इमरान खान, वकार यूनिस, वसीम अकरम और इंतिखाब […]

विज्ञापन

कोलकाता : बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) भारत और पाकिस्तान के बीच 19 मार्च को होने वाले आईसीसी विश्व टी20 मैच से पहले दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को सम्मानित करेगा. सहवाग के ईडन गार्डन्स पर कई पूर्व दिग्गजों जैसे सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव और पाकिस्तान के इमरान खान, वकार यूनिस, वसीम अकरम और इंतिखाब आलम के साथ उपस्थित रहने की उम्मीद है.

कैब सूत्रों ने बताया कि इन खिलाडियों को मैच के शुरू में प्रतीक चिन्ह भेंट किये जाएंगे. भारत के चोटी के बल्लेबाजों में से एक सहवाग ने पिछले साल अक्तूबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. वह आगामी आईपीएल में भी नहीं खेलेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola