ePaper

हमें पता है कि श्रीलंका को कैसे हराना है : एंडरसन

Updated at : 11 Mar 2016 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
हमें पता है कि श्रीलंका को कैसे हराना है : एंडरसन

मुंबई : न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज कोरे एंडरसन ने कहा कि अगर श्रीलंका से सेमीफाइनल में सामना होता है तो न्यूजीलैंड को पता है कि उसे कैसे हराना है. न्यूजीलैंड ने कल अभ्यास मैच में श्रीलंका को 74 रन से हराया. एंडरसन ने कहा ,‘‘ हमारा उनसे पूल मैच में सामना नहीं होगा लेकिन अगर […]

विज्ञापन

मुंबई : न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज कोरे एंडरसन ने कहा कि अगर श्रीलंका से सेमीफाइनल में सामना होता है तो न्यूजीलैंड को पता है कि उसे कैसे हराना है. न्यूजीलैंड ने कल अभ्यास मैच में श्रीलंका को 74 रन से हराया. एंडरसन ने कहा ,‘‘ हमारा उनसे पूल मैच में सामना नहीं होगा लेकिन अगर सेमीफाइनल में हुआ तो हमें पता है कि उन्हें कैसे हराना है. इस मैच में हमने काफी रन बनाये और गेंदबाजी भी अच्छी की.”

टी20 विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड का सामना भारत से होना है और एंडरसन ने कहा कि वे इस बडे मैच के लिये तैयार हैं. उन्होंने कहा ,‘‘ हमें भारत के खिलाफ मैच का इंतजार है. पहला अभ्यास मैच हो चुका है और अब इंग्लैंड से खेलना है.”
इस बीच श्रीलंका के लिये 41 रन बनाने वाले लाहिरु तिरिमन्ने ने कहा कि कुछ महान खिलाडियों के संन्यास के बाद टीम खराब फार्म से जूझ रही है और उन सभी को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा. उन्होंने कहा ,‘‘ हम पर कोई दबाव नहीं है. कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के जाने के बाद टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है लेकिन यह कोई बहाला नहीं है. हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा.”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola