खेलों से राजनीति को दूर रखो : अनुराग ठाकुर
Updated at : 02 Mar 2016 9:52 PM (IST)
विज्ञापन

शिमला : धर्मशाला में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले विश्व टी20 मैच पर चल रहे ताजा विवाद पर प्रतिक्रिया करते हुए बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने आज कहा कि खेलों को राजनीति से दूर रखना चाहिए. ठाकुर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के भी अध्यक्ष हैं, उन्होंने कहा कि अगर राज्य के विकास […]
विज्ञापन
शिमला : धर्मशाला में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले विश्व टी20 मैच पर चल रहे ताजा विवाद पर प्रतिक्रिया करते हुए बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने आज कहा कि खेलों को राजनीति से दूर रखना चाहिए. ठाकुर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के भी अध्यक्ष हैं, उन्होंने कहा कि अगर राज्य के विकास में किसी भी तरह से मदद होती है तो वह एचपीसीए अध्यक्ष पद को छोड़ने को तैयार हैं.
उन्होंने सभी हिस्सेदारों से राष्ट्रीय हित के लिये राजनीति से उपर उठने की बात करते हुए कहा, ‘‘यह अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है, कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं. मैं हिमाचल का हित देखते हुए हाथ जोड़कर किसी से आग्रह करने को तैयार हूं. ” ठाकुर ने कहा, ‘‘अगर राज्य भी एचपीसीए के खिलाफ है तो उन्हें फिलहाल इसे भूल जाना चाहिए.
अदालती मुकदमें और जांच चल रही हैं और मैं पद से हटने को तैयार हूं लेकिन हिमाचल को नुकसान मत होने दीजिये. ” उन्होंने कहा कि अगर असम हाल में हुए दक्षिण एशियाई खेलों में पाकिस्तान के 750 खिलाडियों की मेजबानी कर सकता है तो हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार क्यों नहीं कर सकती. उन्होंने सवाल करते हुए पूछा, ‘‘क्या हम पाकिस्तान के 15 खिलाडियों को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकते? ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




