बड़े छक्के नहीं लगा सकते कोहली, चौकों से चलाते हैं काम !
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मीरपुर : अभी उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है लेकिन भारत के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने अपने खेल की एक कमजोरी के साथ समझौता किया है कि वह बड़े छक्के नहीं लगा सकते हैं. कोहली ने अभी तक 22 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में केवल […]
विज्ञापन
मीरपुर : अभी उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है लेकिन भारत के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि उन्होंने अपने खेल की एक कमजोरी के साथ समझौता किया है कि वह बड़े छक्के नहीं लगा सकते हैं.
कोहली ने अभी तक 22 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में केवल 27 छक्के लगाये हैं जबकि उनके नाम पर 127 चौके दर्ज है. इस बल्लेबाज ने कल से शुरू होने वाले एशिया कप की पूर्व संध्या पर कहा कि वह चौके जड़कर अपना काम पूरा करते हैं. कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ भारत के एशिया कप टी20 मैच से पहले कहा, ‘‘टी20 में मेरी शुरुआती दिनों में की रणनीति थी दस गेंदों पर दस रन बनाना और फिर उसके बाद तेजी दिखाना. लेकिन मुझे अहसास हुआ कि मैं मेरे पास ऐसे शाट नहीं हैं कि मैं बड़े छक्के जड पाउं.
मैं इस सचाई से वाकिफ हुआ कि मैं बडे छक्के नहीं लगा सकता हूं और इसलिए मैंने चौकों पर ध्यान केंद्रित किया. ‘ उन्होंने कहा, ‘‘एशिया कप से पहले हमारी टीम अच्छी लय में है. हम अति आत्मविश्वासी नहीं हो सकते हैं और हमें प्रत्येक प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करना होगा. ‘
भारतीय उप कप्तान ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान की जमकर तारीफ की जिन्होंने भारत के पिछले दौर में बेहतरीन गेंदबाजी की थी. उन्होंने कहा, ‘‘मुस्ताफिजुर पिछले एक साल से वास्तव में अच्छा कर रहा है. खेल के लिये महत्वपूर्ण है कि उसके पास अच्छे गेंदबाज हों जो बल्लेबाजों को परेशान कर सकें. इससे खेल अधिक प्रतिस्पर्धी बनता है. इससे बल्लेबाजों के लिये यह रोमांचक बनता है क्योंकि आप जानते हो कि आपको एक गेंदबाज के लिये अलग तरह से तैयारी करनी है. ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










