ePaper

हार भारत के लिए अच्छी खतरे की घंटी : गावस्कर

Updated at : 10 Feb 2016 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
हार भारत के लिए अच्छी खतरे की घंटी : गावस्कर

पुणे : पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि पहले टी-20 क्रिकेट मैच में मिली हार भारत के लिए अच्छी खतरे की घंटी है और बल्लेबाजों को श्रीलंकाई तेज गेंदबाजों की तिकड़ी को अधिक सम्मान देना चाहिए था. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में दो विकेट गंवा दिये थे. […]

विज्ञापन

पुणे : पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि पहले टी-20 क्रिकेट मैच में मिली हार भारत के लिए अच्छी खतरे की घंटी है और बल्लेबाजों को श्रीलंकाई तेज गेंदबाजों की तिकड़ी को अधिक सम्मान देना चाहिए था. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहले ही ओवर में दो विकेट गंवा दिये थे. पूरी टीम सिर्फ 101 रन पर आउट हो गयी थी.

गावस्कर ने कहा ,‘‘ भारत ने पहले ओवर में दो विकेट गंवाये और उसके बाद छक्का लगाने के प्रयास में शिखर धवन आउट हो गये. भारत को श्रीलंका के उस आक्रमण का सम्मान करना चाहिए था जिसे उसने पहले देखा नहीं था. आपने भले ही वीडियो देखे हों लेकिन जब आप उन्हें पहली बार खेलते हैं तो कठिन रहता है.’

उन्होंने एनडीटीवी से कहा ,‘‘ ये गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लिहाजा उनके खिलाफ थोड़ी एहतियात बरती जाती और उन्हें सम्मान दिया जाता तो 30 – 40 रन और बन सकते थे.’ उन्होंने कहा ,‘‘ मेरी ईमानदार सलाह यह है कि भारतीयों के लिए यह अच्छी खतरे की घंटी है. उन्हें पता चल गया कि श्रीलंका क्या कर सकता है लिहाजा बाकी दो मैचों के लिए टीम बेहतर तैयार होगी.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola