ePaper

Happy birtday Ziva : एक साल की हुई जीवा, पापा धौनी संग मनायेंगी जन्मदिन

Updated at : 06 Feb 2016 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
Happy birtday Ziva : एक साल की हुई जीवा, पापा धौनी संग मनायेंगी जन्मदिन

रांची : भारतीय वन डे क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की बेटी जीवा आज एक साल की हो गयी. पिछले वर्ष विश्वकप के दौरान जीवा का जन्म छह फरवरी को हुआ था. उस वक्त धौनी आस्ट्रेलिया में थे और वे जीवा से मिलने के लिए विश्वकप के बाद आये थे. जीवा का जन्म […]

विज्ञापन

रांची : भारतीय वन डे क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की बेटी जीवा आज एक साल की हो गयी. पिछले वर्ष विश्वकप के दौरान जीवा का जन्म छह फरवरी को हुआ था. उस वक्त धौनी आस्ट्रेलिया में थे और वे जीवा से मिलने के लिए विश्वकप के बाद आये थे.

undefined

जीवा का जन्म महेंद्र सिंह धौनी के लिए अनोखी खुशी थी, लेकिन उन्होंने देश की प्रति अपनी जिम्मेदारी को सर्वोपरि मानते हुए यह कहा था कि जीवा को इंतजार करना होगा, उनकी लिए देश के प्रति जिम्मेदारी पहले है. लेकिन जब महेंद्र सिंह धौनी स्वदेश लौटे और अपने गृहनगर रांची पहुंचे, तो जीवा उनके सीने से चिपकी हुई थी.

undefined

महेंद्र सिंह धौनी अपनी बेटी जीवा को किस कदर चाहते हैं, यह उनदोनों की तसवीरों से स्पष्ट हो जाता है. खेल के मैदान के अतिरिक्त धौनी जहां भी नजर आते हैं, जीवा उनके हाथों में होती है और धौनी पितृत्व सुख से तृप्त नजर आते हैं.आज जीवा का पहला जन्मदिन है और धौनी अभी स्वदेश में हैं, ऐसे में यह तय है कि वे जीवा के पहले जन्मदिन को यादगार बनाने की कोशिश करेंगे.

undefined
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola