ePaper

टी20 श्रृंखला की खोज है जसप्रीत बुमराह : धौनी

Updated at : 31 Jan 2016 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
टी20 श्रृंखला की खोज है जसप्रीत बुमराह : धौनी

सिडनी : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी गुजरात के युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन से काफी प्रभावित है जिन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ आज समाप्त हुई टी20 श्रृंखला में काफी अच्छा प्रदर्शन किया. धौनी ने कहा, ‘‘आखिर में हमारी जीत हुई और मैं इस जीत से बहुत खुश हूं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी सरजमीं […]

विज्ञापन

सिडनी : भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी गुजरात के युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन से काफी प्रभावित है जिन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ आज समाप्त हुई टी20 श्रृंखला में काफी अच्छा प्रदर्शन किया. धौनी ने कहा, ‘‘आखिर में हमारी जीत हुई और मैं इस जीत से बहुत खुश हूं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी सरजमीं पर 3-0 से जीतना हमेशा महत्वपूर्ण होता है. लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि टीम किस दिशा में आगे बढ़ रही है. ‘ उन्होंने कहा, ‘‘हमने यहां श्रृंखला जीती लेकिन बड़ी तस्वीर पर गौर करना महत्वपूर्ण है. जसप्रीत बुमराह में क्षमता है और वह काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. यहां तक कि आज भी उसने बहुत अच्छे यार्कर किये. बुमराह दौरे की खोज है.
पिछले तीन मैचों में उसने जिस तरह से गेंदबाजी की वह वास्तव में काबिलेतारीफ है. ‘ धौनी ने आशीष नेहरा की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘‘यह अलग तरह का प्रारुप है लेकिन हम वास्तव में इस तरह की गेंदबाजी की उम्मीद कर रहे थे. बुमराह और आशीष नेहरा ने तीन मैचों में अच्छी भूमिका निभायी. हार्दिक पांड्या भी बहुत अच्छा है. वह अच्छा क्षेत्ररक्षक भी है. यदि मुझे वह दो अच्छे ओवर करके देता है और वह निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकता है तो यह टीम के लिये अच्छा है. ‘
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola