टी-20 श्रृंखला से बाहर हुए भुवनेश्वर, चोटिल रहाणे की जगह गुरकीरत टीम में

सिडनी: तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोटिल होने के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला से बाहर हो गये हैं जबकि अंजिक्य रहाणे चोट से उबरने में नाकाम रहे हैं जिसके कारण बीसीसीआई को इस बल्लेबाज के कवर के तौर पर गुरकीरत सिंह मान को टीम में बनाये रखने का फैसला करना पड़ा. हिमाचल प्रदेश के […]
सिडनी: तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोटिल होने के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखला से बाहर हो गये हैं जबकि अंजिक्य रहाणे चोट से उबरने में नाकाम रहे हैं जिसके कारण बीसीसीआई को इस बल्लेबाज के कवर के तौर पर गुरकीरत सिंह मान को टीम में बनाये रखने का फैसला करना पड़ा. हिमाचल प्रदेश के आलराउंडर रिषि धवन को भुवनेश्वर कुमार की जगह टी20 टीम में लिया गया है.
भुवनेश्वर के लगभग तीन सप्ताह तक बाहर रहने की संभावना है. बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने बयान में कहा, ‘‘अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने गुरकीरत सिंह मान को चोटिल अजिंक्य रहाणे को कवर करने के लिए भारत की टी20 टीम में शामिल किया है. कैनबरा में चौथे वनडे के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय रहाणे के दायें हाथ में चोट लग गयी थी.
” उन्होंने कहा, ‘‘इस बीच बीसीसीआई मेडिकल टीम ने पुष्टि की कि भुवनेश्वर कुमार अपने बायें हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण आस्ट्रेलिया दौरे के बाकी मैचों में नहीं खेल पायेंगे. आलराउंडर रिषि धवन को भुवनेश्वर की जगह पर टी20 टीम में शामिल किया गया है. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




