इमरान का पेशावर टीम का मेंटर बनने से इनकार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान ने पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर फ्रेंचाइजी का मेंटर बनने से इनकार कर दिया है. इमरान के एक करीबी सहयोगी ने कहा ,‘‘ इमरान खान ने अपनी मसरुफियत और व्यस्त शेड्यूल के चलते अनुरोध खारिज कर दिया है.” अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से इमरान […]
विज्ञापन
कराची : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान ने पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर फ्रेंचाइजी का मेंटर बनने से इनकार कर दिया है. इमरान के एक करीबी सहयोगी ने कहा ,‘‘ इमरान खान ने अपनी मसरुफियत और व्यस्त शेड्यूल के चलते अनुरोध खारिज कर दिया है.”
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से इमरान ने पाकिस्तान क्रिकेट या क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों में कोई आधिकारिक पद लेने से इनकार कर दिया था. सिर्फ एक बार 2004 में भारतीय टीम के पाकिस्तान दौरे से पहले उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में तेज गेंदबाज मोहम्मद समी को टिप्स दिये थे. पेशावर टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी हैं और कोच मोहम्मद अकरम हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










