ePaper

टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहेंगे तिसारा परेरा

Updated at : 19 Jan 2016 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहेंगे तिसारा परेरा

कोलंबो : श्रीलंका के आलराउंडर तिसारा परेरा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे लेकिन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और ट्वेंटी – 20 मैचों में खेलना जारी रखेंगे. इस 26 वर्षीय खिलाडी ने श्रीलंका क्रिकेट को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के संबंध में सूचित कर दिया है. बोर्ड के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर यह जानकारी […]

विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंका के आलराउंडर तिसारा परेरा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेंगे लेकिन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और ट्वेंटी – 20 मैचों में खेलना जारी रखेंगे. इस 26 वर्षीय खिलाडी ने श्रीलंका क्रिकेट को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के संबंध में सूचित कर दिया है.

बोर्ड के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर यह जानकारी दी. परेरा ने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया. उन्होंने छह टेस्ट मैचों में 203 रन बनाये और 11 विकेट लिये. परेरा की तरफ से तुरंत कोई टिप्पणी नहीं आयी है जिन्होंने मई में इंग्लैंड के तीन टेस्ट मैचों के दौरे से पहले यह फैसला किया है. श्रीलंका को उस दौरे में पांच वनडे और एक टी20 मैच भी खेलना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola