ePaper

गेल फिर विवादों में, इस बार वे करेंगे फेयरफैक्स मीडिया पर मानहानि का केस

Updated at : 07 Jan 2016 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
गेल फिर विवादों में, इस बार वे करेंगे फेयरफैक्स मीडिया पर मानहानि का केस

मेलबर्न : पिछले साल विश्व कप के दौरान एक महिला के साथ कथित अशिष्टता के आरोपों से घिरे वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने फेयरफैक्स मीडिया के खिलाफ मानहानि की कार्यवाही शुरु करने के लिए आस्ट्रेलिया के एक प्रमुख वकील की सेवाएं मांगी है. बीग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलते समय […]

विज्ञापन

मेलबर्न : पिछले साल विश्व कप के दौरान एक महिला के साथ कथित अशिष्टता के आरोपों से घिरे वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने फेयरफैक्स मीडिया के खिलाफ मानहानि की कार्यवाही शुरु करने के लिए आस्ट्रेलिया के एक प्रमुख वकील की सेवाएं मांगी है.

बीग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलते समय टेन स्पोर्ट्स की महिला प्रस्तोता मेल मैक्लागलिन के साथ साक्षात्कार की व्यापक तौर पर आलोचना किये जाने के बाद गेल के खिलाफ ये आरोप सामने आये हैं. सोमवार को गेल ने 15 गेंद पर 41 रन की विस्फोटक पारी खेली और इसके बाद उन्होंने साक्षात्कार ले रही मैक्लागलिन से ड्रिंक पर जाने के लिए पूछा था. इसके लिए रेनेगेड्स ने उन पर 10,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया.

गेल के प्रबंधक साइमन ओटेरी ने एक बयान में कहा कि क्रिस गेल ने फेयरफैक्स द्वारा प्रकाशित किये गये आरोपों का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि खंडन करने के बावजूद फेयरफैक्स मीडिया ने झूठे और मानहानि करने वाले आरोपों को प्रकाशित करना जारी रखा है जिसे विश्व भर में मीडिया के जरिये खासी प्रमुखता मिल रही है. ओटेरी ने कहा कि इस कारण गेल ने प्रमुख आस्ट्रेलियाई वकील मार्क ओ ब्रायन से संपर्क किया है और उनसे फेयरफैक्स मीडिया के खिलाफ तत्काल मानहानि की कार्यवाही शुरु करने के लिए कहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola