कुसाल परेरा पर चार साल के बैन का खतरा मंडराया
Updated at : 25 Dec 2015 4:45 PM (IST)
विज्ञापन

कोलंबो : श्रीलंका के विकेटकीपर कुसाल परेरा का बी नमूना भी प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पाजीटिव पाए जाने के बाद उन पर चार साल के प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है. खेल मंत्री दयासिरी जयशेखर ने कहा, ‘‘आईसीसी ने हमें सूचित किया है कि उसे चार साल के प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है.’ […]
विज्ञापन
कोलंबो : श्रीलंका के विकेटकीपर कुसाल परेरा का बी नमूना भी प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पाजीटिव पाए जाने के बाद उन पर चार साल के प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है. खेल मंत्री दयासिरी जयशेखर ने कहा, ‘‘आईसीसी ने हमें सूचित किया है कि उसे चार साल के प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है.’
उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपील करने की उम्मीद है.’ परेरा के मूत्र का नमूना में प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया था जिसके बाद कतर में इसका परीक्षण किया गया. इसके बाद परेरा को श्रीलंका के मौजूदा न्यूजीलैंड दौरे से बाहर कर दिया गया था. श्रीलंका ने टेस्ट श्रृंखला 0-2 से गंवाई.
परेरा श्रीलंका के दूसरे क्रिकेटर हैं जो डोप टेस्ट में विफल रहे हैं. इससे पहले 2011 विश्व कप के दौरान बायें हाथ के बल्लेबाज उप थरंगा को प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पाजीटिव पाया गया था और उन्हें तीन महीने के लिए निलंबित किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




