रहाणे, अश्विन ने भारत की जीत चेन्नई बाढ़ पीड़ितों को समर्पित की
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेटरों अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज टीम इंडिया की 3-0 की टेस्ट जीत चेन्नई के बाढ़ पीड़ितों का समर्पित की और भारतीय सेना के बचाव और राहत कार्य की भी सराहना की. यहां अंतिम टेस्ट में दो शतक के साथ मैन आफ द मैच बने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेटरों अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज टीम इंडिया की 3-0 की टेस्ट जीत चेन्नई के बाढ़ पीड़ितों का समर्पित की और भारतीय सेना के बचाव और राहत कार्य की भी सराहना की.
यहां अंतिम टेस्ट में दो शतक के साथ मैन आफ द मैच बने रहाणे ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा, ‘‘मैं इसे चेन्नई के लोगों को समर्पित करना चाहता हूं जो बाढ़ से पीड़ित हैं और भारतीय सेना को जो उनकी मदद कर रही है. यह उनके लिए है.’ श्रृंखला में 31 विकेट चटकाने के अलावा बल्ले से भी उपयोगी योगदान देने के लिए मैन आफ द सीरीज बने अश्विन ने कहा कि वह निजी तौर पर चेन्नई जाकर वहां लोगों की मदद करना चाहते हैं.
अश्विन ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मैं अपने मैन आफ द सीरीज पुरस्कार को चेन्नई में बाढ़ से पीड़ित लोगों को समर्पित करना चाहता हूं.’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह भी बताना चाहता हूं कि मैं निजी तौर पर जाकर वह करुंगा जो मुझे पसंद है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










