मुरली विजय पर आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना

दुबई : भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय पर दिल्ली में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेल जा रहे चौथे क्रिकेट टेस्ट में आउट दिए जाने पर अंपायर के फैसले से असहमति जताने पर आज मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘नयी दिल्ली में भारत और दक्षिण […]
दुबई : भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय पर दिल्ली में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेल जा रहे चौथे क्रिकेट टेस्ट में आउट दिए जाने पर अंपायर के फैसले से असहमति जताने पर आज मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया.
आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘नयी दिल्ली में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को आईसीसी आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए भारत के मुरली विजय पर जुर्माना लगाया गया है. ” मैच रैफरी जैफ क्रो ने विजय पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया है.
विजय को खिलाड़ी और खिलाडियों के सहयोगी स्टाफ से जुडे नियम 2.1.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो ‘अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले का विरोध करने’ से संबंधित है. मोर्ने मोर्कल के पारी के पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर विकेट के पीछे आउट दिए जाने के बाद विजय ने क्रीज छोड़ते हुए अपने आर्मगार्ड की ओर इशारा करके फैसले से असहमति जताई थी.
मैदानी अंपायरों कुमार धर्मसेना और ब्रूस आक्सेनफोर्ड तथा तीसरे अंपायर सीके नंदन ने यह आरोप लगाए. लेवल एक के अपराधों के लिए न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार जबकि आधिकतम सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




