ePaper

विश्व कप की तैयारी के लिये श्रीलंका जायेगी भारतीय टीम

Updated at : 26 Nov 2015 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व कप की तैयारी के लिये श्रीलंका जायेगी भारतीय टीम

कोलकाता : अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला के बाद भारत की अंडर 19 टीम अगले साल बांग्लादेश में होने वाले विश्व कप की तैयारियों के लिये श्रीलंका में एक और त्रिकोणीय क्रिकेट टूर्नामेंट खेलेगी. भारत के पूर्व कप्तान और अंडर 19 कोच राहुल द्रविड ने आज कहा कि अगले महीने श्रीलंका में त्रिकोणीय […]

विज्ञापन

कोलकाता : अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला के बाद भारत की अंडर 19 टीम अगले साल बांग्लादेश में होने वाले विश्व कप की तैयारियों के लिये श्रीलंका में एक और त्रिकोणीय क्रिकेट टूर्नामेंट खेलेगी.

भारत के पूर्व कप्तान और अंडर 19 कोच राहुल द्रविड ने आज कहा कि अगले महीने श्रीलंका में त्रिकोणीय श्रृंखला के बाद उन्होंने बीसीसीआई को जनवरी में भी कुछ मैचों के आयोजन का सुझाव दिया है. अगले साल अंडर 19 विश्व कप 22 जनवरी से 14 फरवरी तक खेला जायेगा.

द्रविड ने कहा ,‘‘ हम यहां से श्रीलंका जाकर त्रिकोणीय श्रृंखला खेलेंगे जिसमें इंग्लैंड भी भाग लेगा. मैने बोर्ड से जनवरी में भी कुछ मैच कराने का अनुरोध किया है ताकि हमें और मैच अभ्यास मिल सके.” भारतीय टीम 2014 में दुबई में हुए विश्व कप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी. मौजूदा त्रिकोणीय श्रृंखला का फाइनल रविवार को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola