कपिल, लक्ष्मण ने दिन रात के टेस्ट का स्वागत किया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर कपिल देव और वीवीएस लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच कल से एडीलेड में शुरु हो रहे दिन रात के क्रिकेट टेस्ट का स्वागत किया है. भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ मुझे खुशी है कि दिन रात […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर कपिल देव और वीवीएस लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच कल से एडीलेड में शुरु हो रहे दिन रात के क्रिकेट टेस्ट का स्वागत किया है. भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ मुझे खुशी है कि दिन रात का टेस्ट होने जा रहा है. मैं इसे स्वागत योग्य कदम देखता हूं.
यदि यह प्रारुप चल निकलता है तो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह एक और क्रांति होगी.” लक्ष्मण ने कहा कि दिन रात का मैच दर्शकों के लिये भी वरदान है जो काम के कारण पूरे दिन का खेल नहीं देख पाते. उन्होंने कहा ,‘‘ यह क्रिकेटप्रेमियों के लिये रोमांचक समय है.
वे सीधे स्टेडियम जा सकते हैं या अपने टीवी पर मैच देख सकते हैं. इतिहास गवाह रहा है कि खेल में थोडे बहुत बदलाव हमेशा कामयाब रहे हैं. उम्मीद है कि यह टेस्ट क्रिकेट में नये युग की शुरुआत होगी.” टेस्ट भारतीय समयानुसार कल सुबह नौ बजे से शुरु होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










