मुश्किल में हरभजन सिंह, शादी में तंबाकू परोसे जाने पर शिकायत दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीम इंडिया में टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह 29 अक्तूबर को विवाह बंधन में बंध गये. उन्होंने अपनी महिला मित्र बॉलीवुड अभेनेत्री गीता बसरा से शादी की. हरभजन सिंह की शादी में कई हाईप्रोफाइल लोग पहुंचे. भज्जी की शादी कई मामलों में लंबे समय तक याद रखी जाएगी. हाईप्रोफाइल शादी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : टीम इंडिया में टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह 29 अक्तूबर को विवाह बंधन में बंध गये. उन्होंने अपनी महिला मित्र बॉलीवुड अभेनेत्री गीता बसरा से शादी की.
हरभजन सिंह की शादी में कई हाईप्रोफाइल लोग पहुंचे. भज्जी की शादी कई मामलों में लंबे समय तक याद रखी जाएगी. हाईप्रोफाइल शादी विवादों से भी अछूती नहीं रही. पहले शादी भज्जी के बाउंसरों की वजह से विवाद में रहा. भज्जी की शादी में उनके बाउंसरों ने कुछ मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की. इसके बाद चार बाउंसरों को गिरफ्तार किया गया.
अब खबर है कि शादी में तंबाकू परोसे जाने के आरोप में हरभजन सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी है. मीडिया में जो खबर चल रही है उसके अनुसार भज्जी की शादी में 113 प्रकार के तंबाकू मेहमानों के बीच परोसे गये.
इसी को लेकर एक सिख संगठन ने पुलिस में हरभजन सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. उनका आरोप है कि सिख धर्म में तंबाकू के सेवन पर पूर्ण रोक है. वैसे में भज्जी की शादी में तंबाकू परोसा जाना धर्म के विरूध है. संगठन ने पुलिस के साथ-साथ सिखों के सबसे बड़े संगठन अकाल तख्त में भी शिकायत की है. संगठन ने हरभजन सिंह के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










