ePaper

भारतीय सरजमीं पर वनडे में बना सबसे बड़ा स्कोर

Updated at : 25 Oct 2015 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय सरजमीं पर वनडे में बना सबसे बड़ा स्कोर

मुंबई : दक्षिण अफ्रीका का भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में चार विकेट पर 438 रन का विशाल स्कोर भारतीय सरजमीं पर सबसे बड़ा और ओवरआल तीसरा सर्वोच्च स्कोर है. वानखेडे स्टेडियम में आज के सर्वोच्च स्कोर से पहले भारतीय सरजमीं पर बना सबसे बड़ा स्कोर पांच विकेट पर 418 रन […]

विज्ञापन

मुंबई : दक्षिण अफ्रीका का भारत के खिलाफ पांचवें और आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में चार विकेट पर 438 रन का विशाल स्कोर भारतीय सरजमीं पर सबसे बड़ा और ओवरआल तीसरा सर्वोच्च स्कोर है. वानखेडे स्टेडियम में आज के सर्वोच्च स्कोर से पहले भारतीय सरजमीं पर बना सबसे बड़ा स्कोर पांच विकेट पर 418 रन था जो भारत ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में बनाया था.

उस मैच में वीरेंद्र सहवाग ने 219 रन की रिकार्ड पारी खेली थी. वनडे में एक पारी में सर्वाधिक स्कोर का रिकार्ड श्रीलंका के नाम पर है जिसने नीदरलैंड के खिलाफ 2006 में एम्सटेलवीन में नौ विकेट पर 443 रन बनाये थे. दक्षिण अफ्रीका ने इस साल के शुरु में वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहानिसबर्ग में दो विकेट पर 439 रन बनाये थे. दक्षिण अफ्रीका ने ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोहानिसबर्ग में 2006 में नौ विकेट पर 438 रन बनाये थे.

आज के मैच में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डिकाक (109 ), फाफ डु प्लेसिस (133) और एबी डिविलियर्स(119) ने शतक जमाये. यह केवल दूसरा अवसर है जबकि किसी एक पारी में तीन बल्लेबाजों ने शतक जडे. हाशिम अमला (नाबाद 153), रिली रोसो (128) और डिविलियर्स (149) ने इस साल के शुरु में वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहानिसबर्ग में शतक जडे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola