ePaper

शिवसेना के व्‍यवहार से शहरयार निराश, बीसीसीआई को पत्र लिखा

Updated at : 23 Oct 2015 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
शिवसेना के व्‍यवहार से शहरयार निराश, बीसीसीआई को पत्र लिखा

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने बीसीसीआई अध्यक्ष को लिखे पत्र में उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत में किये गये व्यवहार पर भारी निराशा व्यक्त की है. शहरयार की अगुवाई में यह प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह भारत पाक क्रिकेट श्रृंखला के आयोजन की संभावना पर बात करने के लिये गया था. बीसीसीआई […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने बीसीसीआई अध्यक्ष को लिखे पत्र में उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत में किये गये व्यवहार पर भारी निराशा व्यक्त की है. शहरयार की अगुवाई में यह प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह भारत पाक क्रिकेट श्रृंखला के आयोजन की संभावना पर बात करने के लिये गया था.

बीसीसीआई के जानकार सूत्रों ने पुष्टि करते हुए कहा कि शहरयार ने बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर को कडे शब्दों में पत्र लिखा है. सूत्रों के अनुसार पत्र में पीसीबी अध्यक्ष ने लिखा कि हमारा प्रतिनिधिमंडल बीसीसीआई के निमंत्रण पर भारत गया लेकिन उसका जरुरत के मुताबिक स्वागत नहीं किया गया.

पत्र में कहा गया कि यह बहुत ही निराशाजनक है कि भारत दोनों देशों के बीच क्रिकेट श्रृंखला आयोजित करने का अपना वादा नहीं निभा रहा है. शिव सेना के कार्यकर्ता विरोध करने के लिये मुंबई में क्रिकेट बोर्ड के कार्यालय में घुस गये थे. शहरयार ने बीसीसीआई अध्यक्ष से पूछा है कि वह इस मामले पर अपनी स्थिति साफ करे कि वह समझौत पत्र (एमओयू) में किये गये वादे के अनुसार पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला खेलने में रुचि रखते हैं या नहीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola