अंपायर के फैसले का विरोध करना महंगा, डु प्लेसिस पर लगा जुर्माना
Updated at : 23 Oct 2015 2:50 PM (IST)
विज्ञापन

दुबई : दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस पर चेन्नई में भारत के खिलाफ कल यहां चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले का विरोध करने पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पारी के 15वें ओवर में यह घटना हुई जब […]
विज्ञापन
दुबई : दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस पर चेन्नई में भारत के खिलाफ कल यहां चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंपायर के फैसले का विरोध करने पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की पारी के 15वें ओवर में यह घटना हुई जब अक्षर पटेल की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट दिए जाने के बाद उन्होंने दायां हाथ उठाकर विरोध किया.
भारत के 35 रन से मैच जीतने के बाद डु प्लेसिस ने अपना अपराध और आईसीसी मैच रैफरी के एलीट पैनल के क्रिस ब्राड द्वारा दी गयी सजा स्वीकार कर ली जिससे औपचारिक सुनवाई की जरुरत नहीं पड़ी.मैदानी अंपायर एस रवि और सी शमसुद्दीन और तीसरे अंपायर एके चौधरी ने यह आरोप लगाए थे.
लेवल एक के सभी उल्लंघन पर न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार और अधिकतम सजा खिलाड़ी की मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




