आईसीसी रैंकिंग में प्रतिष्ठा कायम रखना चाहती है टीम इंडिया

दुबई : महेंद्र सिंह धौनी की अगुवाई वाली टीम कल कानपुर में जब दुनिया की तीसरे नंबर की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला की शुरुआत करेगी तो भारत की नजरें आईसीसी एकदिवसीय टीम रैंकिंग दूसरा स्थान बरकरार रखने पर टिकी होंगी. भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर पांच अंक की बढ़त […]
दुबई : महेंद्र सिंह धौनी की अगुवाई वाली टीम कल कानपुर में जब दुनिया की तीसरे नंबर की टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला की शुरुआत करेगी तो भारत की नजरें आईसीसी एकदिवसीय टीम रैंकिंग दूसरा स्थान बरकरार रखने पर टिकी होंगी. भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर पांच अंक की बढ़त बना रखी है और अगर उसे दूसरे स्थान पर कायम रहना है तो मेहमान टीम के खिलाफ कम से कम दो मैच जीतने होंगे.
आईसीसी की विज्ञप्ति के अनुसार एबी डिविलियर्स की अगुवाई वाली टीम अगर 4-1 से जीत दर्ज करती है तो दक्षिण अफ्रीका 113 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच जायेगा जबकि भारत 112 अंक के साथ तीसरे स्थान पर खिसक जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




