अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगे पाक क्रिकेटर अजमल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कराची : घरेलू टी20 लीग में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के अनुभवी स्पिनर सईद अजमल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने की सोच रहे हैं. एक सूत्र ने बताया , सईद अपने खराब फार्म और नये गेंदबाजी एक्शन में लय हासिल नहीं कर पाने से निराश है. यही वजह है कि उसने रावलपिंडी में फैसलाबाद […]
विज्ञापन
कराची : घरेलू टी20 लीग में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के अनुभवी स्पिनर सईद अजमल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने की सोच रहे हैं.
एक सूत्र ने बताया , सईद अपने खराब फार्म और नये गेंदबाजी एक्शन में लय हासिल नहीं कर पाने से निराश है. यही वजह है कि उसने रावलपिंडी में फैसलाबाद का आखिरी मैच भी नहीं खेला.
चार मैचों में 124 रन देकर सिर्फ दो विकेट ले सके 37 बरस के अजमल नये एक्शन के साथ प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं. मुख्य चयनकर्ता हारुन रशीद ने कहा कि इस सत्र में काफी घरेलू क्रिकेट खेला जाना है और अजमल को अपने गेंदबाजी एक्शन पर लगातार मेहनत करनी चाहिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










