माइकल क्लॉर्क को मिला गॉर्ड ऑफ ऑनर, वार्नर ने की तारीफ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2015 12:27 PM

विज्ञापन

लंदन : डेविड वार्नर ने आखिरी एशेज टेस्ट के दौरान आस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क के प्रति जताये गये सम्मान के लिए इंग्लैंड की तारीफ की है. यह क्लार्क के कैरियर का आखिरी टेस्ट भी है. क्लार्क कल जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तब दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया. वहीं कप्तान एलेस्टेयर कुक की […]

विज्ञापन

लंदन : डेविड वार्नर ने आखिरी एशेज टेस्ट के दौरान आस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क के प्रति जताये गये सम्मान के लिए इंग्लैंड की तारीफ की है. यह क्लार्क के कैरियर का आखिरी टेस्ट भी है. क्लार्क कल जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तब दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया. वहीं कप्तान एलेस्टेयर कुक की अगुवाई में इंग्लैंड ने खिलाड़ियों ने क्रीज पर पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया.

इसी तरह का सम्मान भारत के खिलाफ टेस्ट के बाद रिटायर होने जा रहे श्रीलंकाई क्रिकेटर कुमार संगकारा को कल कोलंबो में दिया था. वार्नर ने कहा , क्लार्क इस सम्मान का हकदार था. सभी महान खिलाड़ियों को सम्मान मिलना चाहिए. भारत ने संगकारा को सम्मान दिया और क्लार्क को यहां सम्मान मिला.

वह बेहतरीन कप्तान और टीम मैन है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने यह काबिले तारीफ काम किया. वहीं इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स ने कहा , हमें उसे सम्मान देना ही था. उसका कैरियर इतना शानदार रहा है और उसे सम्मान देने के लिए सोचने की जरूरत नहीं थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola