खतरे में हरभजन सिंह का क्रिकेट कैरियर, गाले में किया निराश

गाले : शनिवार की शर्मनाक हार से भारतीय टीम धीरे धीरे उबरने की कोशिश कर रही है लेकिन सुर्खियों में टीम का सबसे सीनियर खिलाड़ी हरभजन सिंह हैं जिनके खराब प्रदर्शन के बाद उनके भविष्य को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं. मैच में 40 विकेट गिरे और इनमें से दोनों टीमों के पांच विशेषज्ञ […]
गाले : शनिवार की शर्मनाक हार से भारतीय टीम धीरे धीरे उबरने की कोशिश कर रही है लेकिन सुर्खियों में टीम का सबसे सीनियर खिलाड़ी हरभजन सिंह हैं जिनके खराब प्रदर्शन के बाद उनके भविष्य को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं. मैच में 40 विकेट गिरे और इनमें से दोनों टीमों के पांच विशेषज्ञ स्पिनरों ने 31 विकेट हासिल किये लेकिन यहां पर आंकडा निश्चित तौर पर हरभजन को परेशान करेगा क्योंकि इन 31 विकेटों में उनके नाम पर केवल एक विकेट दर्ज है. इसके लिये उन्होंने 25 ओवरों में 90 रन भी लुटाये.
भारत के मुख्य गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने जहां दस विकेट लिये वहीं अमित मिश्रा ने भी दोनों पारियों में पांच विकेट लेकर अपनी जीवंत उपस्थिति दर्ज करायी. श्रीलंका की तरफ से थारिंदु कौशल ने आठ जबकि 37 वर्षीय रंगना हेराथ ने पहली पारी के निराशाजनक प्रदर्शन में सुधार करके दूसरी पारी में सात विकेट हासिल किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










