लैपटॉप पर गाना देखने की शौकीन हैं, धौनी की बेटी जीवा, देखें वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी ने आज एक वीडियो ट्वीट किया है. इस वीडियो में जीवा धौनी लैपटॉप पर गाना देखती हुई नजर आ रही है. लैपटॉप पर कोई अंग्रेजी गाना बज रहा है, जिसे जीवा उत्सुकता से देखरही है. बीच-बीच में वह अपना सिर भी पटकती […]
भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी धौनी ने आज एक वीडियो ट्वीट किया है. इस वीडियो में जीवा धौनी लैपटॉप पर गाना देखती हुई नजर आ रही है. लैपटॉप पर कोई अंग्रेजी गाना बज रहा है, जिसे जीवा उत्सुकता से देखरही है. बीच-बीच में वह अपना सिर भी पटकती हैं.
https://twitter.com/SaakshiSRawat/status/631754633757749248
साक्षी और महेंद्र सिंह धौनी की बेटी जीवा अब छह महीने की हो गयी है. उसका जन्म छह फरवरी 2015 को हुआ है. जिस वक्त जीवा का जन्म हुआ था, उस वक्त महेंद्र सिंह धौनी विश्वकप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया में थे. बेटी के जन्म के वक्त महेंद्र सिंह धौनी भारत में नहीं थे और वे उसे देखने के लिए तब लौटे थे, जब टीम सेमीफाइनल में हार गयी थी. उस वक्त महेंद्र सिंह धौनी ने कहा था कि वे देश के लिए खेल रहे हैं और बेटी से मिलने के लिए वे अपना दायित्व पूरा करने के बाद जायेंगे.
स्वदेश वापसी के बाद जब महेंद्र सिंह धौनी अपनी बेटी जीवा से मिले तो अपने गृहनगर रांची उसे हाथों में थामे हुए पहुंचे. आईपीएल के दौरान भी वे अकसर बेटी को गोद में लिये नजर आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




