कोहली,शास्त्री के बाद अब संदीप पाटिल भी महेंद्र सिंह धौनी के खिलाफ

भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने भले ही भारत के लिए कई अहम मैच खेले. भारत को क्रिकेट के तीनों प्ररुपों में कप लाकर दिया. 1983 के बाद भारत को दूसरी बार विश्व चैंपियन बनाया. इन सबके बाद भी आज महेंद्र सिंह धौनी टीम इंडिया में खुद को अलग-थलग पा रहे हैं. […]
भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने भले ही भारत के लिए कई अहम मैच खेले. भारत को क्रिकेट के तीनों प्ररुपों में कप लाकर दिया. 1983 के बाद भारत को दूसरी बार विश्व चैंपियन बनाया. इन सबके बाद भी आज महेंद्र सिंह धौनी टीम इंडिया में खुद को अलग-थलग पा रहे हैं.
ऑस्ट्रेलिया दौरे में खराब प्रदर्शन के बाद धौनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया. उस समय उनके संन्यास के फैसले को कई पूर्व क्रिकेटरों ने गलत बताया और आलोचना भी की. टेस्ट में संन्यास के बाद विराट कोहली को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया. टेस्ट क्रिकेट में धौनी युग की समाप्ती के बाद कोहली युग ने जैसे कदम रखे दोनों कप्तानों के विचारों में भिन्नता देखी जानी लगी. जो फैसले धौनी के हुआ करते थे उसके विपरीत हैंकोहली के फैसले.
विश्व कप के बाद तो दोनों खिलाडियों के बीच विवाद की भी खबरें मीडिया में आयीं. टीम इंडिया के ड्रेसिंग रुम में धौनी को लेकर कई तरह की नकारात्म खबरें आने के बाद रवि शास्त्री जो टीम के निदेशक हैं उनको मीडिया के सामने कोहली-धौनी के बीच विवाद की बातों को खारिज करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




