ePaper

तेज गेंदबाजों को लेकर पाटिल की राय महेंद्र सिंह धौनी से भिन्न

Updated at : 23 Jul 2015 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
तेज गेंदबाजों को लेकर पाटिल की राय  महेंद्र सिंह धौनी से भिन्न

नयी दिल्ली: भारत की सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष संदीप पाटिल ने आज यहां विनम्र तरीके से स्पष्ट किया कि टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण को लेकर उनकी राय सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से भिन्न है. दो महीने में तीसरी बार मीडियाकर्मियों से बात करने वाले पाटिल हरभजन सिंह की शानदार वापसी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: भारत की सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष संदीप पाटिल ने आज यहां विनम्र तरीके से स्पष्ट किया कि टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण को लेकर उनकी राय सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से भिन्न है.

दो महीने में तीसरी बार मीडियाकर्मियों से बात करने वाले पाटिल हरभजन सिंह की शानदार वापसी से भी उत्साहित थे. उन्होंने कहा, ‘‘उम्र कभी चयन का मानदंड नहीं होगा लेकिन फिटनेस होगी.’’ पाटिल ने रिजर्व विकेटकीपर को लेकर गोलमाल जवाब दिया लेकिन टेस्ट कप्तान के रुप में धौनी के कार्यकाल से विराट कोहली का कार्यकाल कैसे भिन्न होगा इस पर उनकी राय साफ थी.
पाटिल से जब चार तेज गेंदबाजों वाले आक्रमण के बारे में पूछा गया जिनकी धोनी ने आलोचना की थी, उन्होंने कहा, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी ने क्या कहा था मैं उस पर बात नहीं कर रहा हूं. लेकिन हम उचित संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं. इसके अलावा श्रीलंका के विकेटों देखकर हमें लगता है कि यह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है.
हम सभी चयनकर्ताओं को लगा कि हमें इसी आक्रमण के साथ आगे बढना चाहिए. ’’ चयन समिति के अध्यक्ष से जब पूछा गया कि क्या वह बहुत अधिक तेजी पर जोर देने संबंधी धोनी के बयान से आहत हुए थे तो उन्होंने विनम्र लेकिन कूटनीतिक जवाब दिया. बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर के साथ मीडिया से बात कर रहे पाटिल ने कहा, ‘‘कप्तान के पास टिप्पणी करने के सभी अधिकार होते हैं और हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है. बीसीसीआई इस पर प्रतिक्रिया कर सकता है.’’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola