जब मनीष पांडे को हरभजन सिंह ने पहनाया वनडे कैप

हरारे : जिंबाब्वे के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में शानदार अर्धशतक के साथ वनडे में डेब्यू करने वाले मनीष पांडे ने इस क्षण को एतिहासिक बताया.डेब्यूमैच में ही प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज मनीष पांडे ने कहा कि वह सीनियर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह से वनडे कैप हासिल करने के क्षण को ताउम्र याद […]
हरारे : जिंबाब्वे के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में शानदार अर्धशतक के साथ वनडे में डेब्यू करने वाले मनीष पांडे ने इस क्षण को एतिहासिक बताया.डेब्यूमैच में ही प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज मनीष पांडे ने कहा कि वह सीनियर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह से वनडे कैप हासिल करने के क्षण को ताउम्र याद रखेंगे.
पच्चीस वर्षीय पांडे को अंबाती रायुडू के चोटिल हो जाने के कारण जिंबाब्वे के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे के लिये टीम में चुना गया. उन्होंने मौके का पूरा फायदा उठाकर 71 रन की शानदार पारी खेली. पांडे ने कहा, यह लंबे समय से मेरा सपना था और अब मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं जो मैं भारत की तरफ खेला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










