रहाणे-विजय ने सचिन-सहवाग को पछाड़ा, लेकिन सचिन-गांगुली से रह गये पीछे

भारत के युवा बल्लेबाज और जिंबाब्वे दौरा के लिए टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय ने आज जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया. दोनों खिलाड़ी आज के मैच में ओपनिंग की और दोनों ने अर्धशतक जमाया. रहाणे ने जहां 63 रनों की पारी खेली वहीं मुरली […]
भारत के युवा बल्लेबाज और जिंबाब्वे दौरा के लिए टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय ने आज जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया. दोनों खिलाड़ी आज के मैच में ओपनिंग की और दोनों ने अर्धशतक जमाया. रहाणे ने जहां 63 रनों की पारी खेली वहीं मुरली विजय ने शानदार 72 रन बनाये.
दोनों खिलाडियों के बीच 112 रनों की साझेदारी बनी. इस शतकिय पारी के साथ ही दोनों ने भारत के दूसरे सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के बीच बनी 99 रनों की साझेदारी का रिकार्ड तोड़ दिया है. अब अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय भारत की ओर से दूसरे सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी बन गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










