अजिंक्य रहाणे, जिंबाब्वे को कमजोर नहीं बड़ी चुनौती मानते हैं

हरारे : जिंबाब्वे के खिलाफ श्रृंखला आरंभ होने से पहले भारतीय टीम के नये कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मेजबान टीम की तारीफ की है. वनडे क्रिकेट में जिंबाब्वे के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए भारत के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वह कल से शुरु हो रही तीन मैचों की श्रृंखला में विरोधी […]
हरारे : जिंबाब्वे के खिलाफ श्रृंखला आरंभ होने से पहले भारतीय टीम के नये कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मेजबान टीम की तारीफ की है. वनडे क्रिकेट में जिंबाब्वे के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए भारत के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वह कल से शुरु हो रही तीन मैचों की श्रृंखला में विरोधी को हलके में नहीं लेंगे.
पहली बार भारत की कप्तानी कर रहे रहाणे ने कहा कि टीम बांग्लादेश में मिली हार से उबर चुकी है और यहां जीतने के इरादे से आई है. उन्होंने कहा , बांग्लादेश दौरा अब अतीत की बात है. हम मौजूदा श्रृंखला के बारे में सोच रहे हैं और हमारा फोकस अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर होगा. हम यहां जीतने के इरादे से आये हैं. भारत ने 2013 में जिंबाब्वे दौरे पर सारे मैच जीते थे लेकिन युवा कप्तान को इस बार कड़ी चुनौती मिलने की अपेक्षा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




