फुटबाल से लेकर क्रिकेट तक, जन्मदिन पर व्यस्त रहे सौरव गांगुली

कोलकाता : पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली अपने 43वें जन्मदिन पर फुटबाल से लेकर क्रिकेट तक के कामों में व्यस्त रहे. गांगुली को उनके बेहाला स्थित आवास पर बधाई देने के लिये लगभग 500 प्रशंसक जमा हुए थे. बायें हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज ने हाल में अपने इन प्रशंसकों के साथ केक काटा और […]
कोलकाता : पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली अपने 43वें जन्मदिन पर फुटबाल से लेकर क्रिकेट तक के कामों में व्यस्त रहे. गांगुली को उनके बेहाला स्थित आवास पर बधाई देने के लिये लगभग 500 प्रशंसक जमा हुए थे. बायें हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज ने हाल में अपने इन प्रशंसकों के साथ केक काटा और खुद का ‘थ्रीडी प्रिंट’ वाली आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया.
विभिन्न स्थानीय क्लबों और उनके प्रशंसक क्ल्ब भी केक लेकर आये थे और गांगुली ने उन्हें निराश नहीं किया. हालांकि इस वजह से एटलेटिको डि कोलकाता को आइएसएल के दूसरे सत्र को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन कुछ समय के लिये टालना पडा.
गांगुली ने आकर नम्रता से कहा, ‘देरी के लिये मैं माफी मांगता हूं. मेरे घर पर सैकडों प्रशंसक जमा हो गये थे.’ लेकिन यहां भी गांगुली के स्वागत में एटीके के सह मालिक संजीव गोयनका तथा हर्ष नियोतिया और उत्सव ने जन्मदिन का गीत गाया. गांगुली ने अपने आवास पर कहा, ‘यह मेरे लिये अन्य दिन की तरह ही है. मैं जन्मदिन नहीं मनाता.’
उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी डोना ने उन्हें उपहार में शर्ट दी. गांगुली ने बाद में आइएसएल को लेकर सह मालिकों और कोच के साथ बैठक की. गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव भी हैं और इसलिए शाम को उन्होंने ईडन गार्डन्स में कार्यकारी समिति की बैठक में हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










