पाकिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिये श्रीलंकाई टीम की घोषणा, रंगाना हेराथ को जगह नहीं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पल्लेकेले : श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ 11 जुलाई से शुरु हो रही वनडे श्रृंखला के लिये दो नये खिलाडियों मिलिंदा सिरिवर्धने और सचित पतिराना को टीम में शामिल किया है. दोनों खिलाड़ी बायें हाथ के स्पिनर हरफनमौला है. एंजेलो मैथ्यूज की अगुवाई वाली टीम में अनुभवी स्पिनर रंगाना हेराथ को जगह नहीं मिली है. […]
विज्ञापन
पल्लेकेले : श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ 11 जुलाई से शुरु हो रही वनडे श्रृंखला के लिये दो नये खिलाडियों मिलिंदा सिरिवर्धने और सचित पतिराना को टीम में शामिल किया है. दोनों खिलाड़ी बायें हाथ के स्पिनर हरफनमौला है. एंजेलो मैथ्यूज की अगुवाई वाली टीम में अनुभवी स्पिनर रंगाना हेराथ को जगह नहीं मिली है.
पांच मैचों की श्रृंखला का पहला मैच दाम्बुला में खेला जायेगा जबकि बाकी मैच पल्लेकेले (15 जुलाई), कोलंबो (19 और 22) और हम्बनटोटा (26 जुलाई) में होंगे.
श्रीलंका की वनडे टीम :
एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), तिलकरत्ने दिलशान , कुशल परेरा, उपुल थरंगा, लाहिरु तिरिमन्ने, दिनेश चांदीमल, मिलिंदा सिरिवर्धने, अशान प्रियंजन, नुवान प्रदीप, तिसारा परेरा, सुरंगा लकमल, लसिथ मलिंगा, सचित्रा सेनानायके, सीकुगे प्रसन्ना, सचित पतिराना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










