चोटिल कर्ण जिंबाब्‍वे दौरे से बाहर, टीम इंडिया को लगा झटका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2015 2:36 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम को जिंबाब्‍वे दौरा शुरू होने से पहले एक करारा झटका लगा है. टीम में लेग स्पिनर कर्ण शर्मा टीम से बाहर हो गये हैं. वह 10 जुलाई से खेले जाने वाले वनडे श्रृंखला में टीम की शामिल नहीं होंगे. कर्ण शर्मा को अंगुली में चोट लगी है. बीसीसीआई की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम को जिंबाब्‍वे दौरा शुरू होने से पहले एक करारा झटका लगा है. टीम में लेग स्पिनर कर्ण शर्मा टीम से बाहर हो गये हैं. वह 10 जुलाई से खेले जाने वाले वनडे श्रृंखला में टीम की शामिल नहीं होंगे. कर्ण शर्मा को अंगुली में चोट लगी है. बीसीसीआई की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार एक टेस्ट और दो एकदिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले कर्ण की बायें हाथ की बीच अंगुली टूट गयी है.

विज्ञप्ति में कहा गया है बीसीसीआई मेडिकल टीम ने चोट की वजह से सात जुलाई से शुरू हो रहे जिम्बाब्वे दौरे से कर्ण के बाहर होने की पुष्टि की है. उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं भेजा जायेगा.

मेरठ में जन्में कर्ण को आईपीएल में उनकी टीम सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करने के बाद जिम्बाब्वे दौरे के लिए अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय भारतीय टीम में चुना गया था.भारत के दूसरे दर्जे की टीम 10 जुलाई से शुरू हो रही तीन एकदिवसीय मैचों और दो टी20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola