कल महेंद्र सिंह धौनी और साक्षी धौनी की शादी की पांचवीं सालगिरह

भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी की कूल पत्नी साक्षी धौनी ने ट्वीट किया है, सेलिब्रेशन का महीना शुरू हो गया है. उन्होंने यह ट्वीट कल एक जुलाई को किया है. साक्षी धौनी का यह ट्वीट काफी अहम है और संकेतों में उन्होंने यह बताने की कोशिश की है कि यह महीना […]
भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी की कूल पत्नी साक्षी धौनी ने ट्वीट किया है, सेलिब्रेशन का महीना शुरू हो गया है. उन्होंने यह ट्वीट कल एक जुलाई को किया है. साक्षी धौनी का यह ट्वीट काफी अहम है और संकेतों में उन्होंने यह बताने की कोशिश की है कि यह महीना उनके लिए कितना अहम है.
Month of Celebrations !
— Sakshi Singh 🇮🇳❤️ (@SaakshiSRawat) July 1, 2015
गौरतलब है कि इसी माह की चार तारीख को साक्षी रावत की शादी महेंद्र सिंह धौनी से हुई थी और वो साक्षी धौनी बनीं थीं. वहीं सात जुलाई को महेंद्र सिंह धौनी का जन्मदिन भी है और वे दोनों अभी अपने गृहनगर रांची में छुट्टियां मना रहे हैं.
यानी शादी की सालगिरह और धौनी के जन्मदिन की पार्टी मनाने का दोनों के पास पर्याप्त समय है. यह साल इसलिए भी महत्वपूर्ण हैक्योंकि उनदोनों के साथ उनकी बिटिया भी है. तो हम पहले से ही साक्षी धौनी और महेंद्र सिंह धौनी उनकी शादी की सालगिरह और धौनी के जन्मदिन की बधाई दे देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




