ePaper

धौनी का नंबर चार पर उतरना टीम के लिए फायदेमंद : शिखर धवन

Updated at : 25 Jun 2015 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
धौनी का नंबर चार पर उतरना टीम के लिए फायदेमंद : शिखर धवन

मीरपुर : भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के ऊपरी क्रम में आने से न सिर्फ टीम को फायदा मिला बल्कि बल्लेबाजी करते हुए निजी तौर पर उनका भी आत्मविश्वास बढ़ा. बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला में वनडे टीम के कप्तान धौनी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे. श्रृंखला […]

विज्ञापन

मीरपुर : भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के ऊपरी क्रम में आने से न सिर्फ टीम को फायदा मिला बल्कि बल्लेबाजी करते हुए निजी तौर पर उनका भी आत्मविश्वास बढ़ा. बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला में वनडे टीम के कप्तान धौनी चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे. श्रृंखला में 158 रन बनाने वाले धवन ने कहा कि उन्हें धौनी के साथ बल्लेबाजी करने में मजा आया.

धवन ने कल रात भारत की तीसरे वनडे में जीत के बाद बीसीसीआई.टीवी से कहा, उनके क्रीज पर आने से मेरा काफी मनोबल बढ़ा जबकि मैं तब क्रीज पर था. हमने एक दूसरे के साथ का लुत्फ उठाया और इसलिए उनके साथ बल्लेबाजी करना मजेदार रहा. वह जिस तरह से विभिन्न परिस्थितियों से तालमेल बिठाते हैं उससे मेरे लिये काम आसान हो गया.

उन्होंने कहा, मैं ऑफ स्पिनर (नासिर हुसैन) पर शॉट नहीं लगा पा रहा था लेकिन उन्होंने उस पर चौका और छक्का जड़ा. इससे मैं अकारण जोखिम उठाने से बचा. इसके अलावा उन्होंने जरुरत पड़ने पर बहुत अच्छी तरह से स्ट्राइक रोटेट की. उनका मध्यक्रम में होना हमारे लिये बहुत फायदेमंद है. मेरा मानना है कि यह बहुत अच्छा कदम है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola