महेंद्र सिंह धौनी, कप्तानी की जिम्मेदारी और पूर्व क्रिकेटरों की राय

Updated at : 23 Jun 2015 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धौनी, कप्तानी की जिम्मेदारी और पूर्व क्रिकेटरों की राय

बांग्लादेश में एकदिवसीय श्रृंखला हारने के बाद महेंद्र सिंह धौनी ने कप्तानी छोड़ने के संकेत दिये. उन्होंने यहां तक कहा कि अगर उनके नेतृत्व में टीम इंडिया का बुरा हो रहा है, तो वे कप्तानी छोड़कर सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में योगदान देने को तैयार है. महेंद्र सिंह धौनी के इस बयान पर त्वरित […]

विज्ञापन

बांग्लादेश में एकदिवसीय श्रृंखला हारने के बाद महेंद्र सिंह धौनी ने कप्तानी छोड़ने के संकेत दिये. उन्होंने यहां तक कहा कि अगर उनके नेतृत्व में टीम इंडिया का बुरा हो रहा है, तो वे कप्तानी छोड़कर सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में योगदान देने को तैयार है. महेंद्र सिंह धौनी के इस बयान पर त्वरित प्रतिक्रियाएं आयीं हैं और ज्यादातर शीर्ष खिलाड़ियोंने उसे कप्तानी से हटाने का विरोध किया है. हालांकि कुछेक मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने यह कहा कि अब धौनी को कप्तानी छो ड़ देनी चाहिए.

पूर्व गेंदबाज बिशन सिंह बेदी ने तो यहां तक कह दिया कि धौनी अब कैप्टन कूल नहीं रहे और कप्तानी छोड़ने का उनका बयान उनकी झल्लाहट को दर्शाता है. हालांकि सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली और चेतन चौहान जैसे शीर्ष खिलाड़ियों का यह मानना है कि महेंद्र सिंह धौनी को अभी कप्तानी करने का मौका मिलना चाहिए, क्योंकि बांग्लादेश में टीम की जैसी दुर्गति हुई, उसके लिए वे अकेले जिम्मेदार नहीं हैं.

पूर्व क्रिकेटरों ने की धौनी को कप्तानी से नहीं हटाने की अपील
सुनील गावस्कर ने कहा कि महेंद्र सिंह धौनी एकदिवसीय क्रिकेट के महान कप्तान हैं, देश के लिए उनका योगदान उल्लेखनीय है, अभी उससे कप्तानी वापस लेनेसही नहीं होगा. वहीं सौरव गांगुली ने कहा कि धौनी ने नाराज होकर इस तरह का बयान दिया है.उससे जिस ढंग से पूछा गया, उसने वैसे ही जवाब दिया है. इस बात को तूल देने का कोई मतलब नहीं है. जबकि चेतन चौहान ने कहा कि धौनी अभी आसानी से दो-तीन साल तक टीम की कप्तानी कर सकते हैं, उन्हें समय दिया जाना चाहिए.
क्या धौनी की कप्तानी में अब वो धार नहीं रही
लेकिन यहां सवाल यह है कि आखिर महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी पर सवाल क्यों? क्या महेंद्र सिंह धौनी का समय अब बीत चुका है. क्या उनकी कप्तानी में अब वो धार नहीं रही, जिसकी चर्चा हमेशा होती रही है. इन सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करने पर यह अहसास होता है कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि धौनी अब 33 वर्ष के हो गये हैं और उन्होंने क्रिकेट टीम में10 वर्ष से अधिक का समय तय कर लिया है. अपवाद को छोड़दें, तो एक खिलाड़ी का कैरियर 10-15 वर्ष से अधिक का नहीं होता है.

ऐसे में अगर यह कहा जाये कि धौनी ने अपना जीवन जी लिया है, तो गलत नहीं होगा. धौनी ने टीम इंडिया के लिए जो भी योगदान दिया है उसे बताने की जरूरत नहीं है, सारे लोग उससे वाकिफ हैं. धौनी ने टीम इंडिया को हर वो ऊंचाई दी, जिसकी उम्मीद एक सफल कप्तान से की जा सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola