मुस्तफीजुर रहमान को अंतिम वनडे में भी शानदार प्रदर्शन की उम्‍मीद

Updated at : 22 Jun 2015 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
मुस्तफीजुर रहमान को अंतिम वनडे में भी शानदार प्रदर्शन की उम्‍मीद

मीरपुर : भारत के खिलाफ खेली जा रही एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में हीरो बनकर उभरे मुस्तफीजुर रहमान ने कहा है कि वे तीसरे और अंतिम मैच में और अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे. बायें हाथ के इस 19 वर्षीय तेज गेंदबाज ने बल्लेबाजी में मजबूत मानी जाने वाली भारतीय टीम के छह विकेट लिये. […]

विज्ञापन

मीरपुर : भारत के खिलाफ खेली जा रही एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में हीरो बनकर उभरे मुस्तफीजुर रहमान ने कहा है कि वे तीसरे और अंतिम मैच में और अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे. बायें हाथ के इस 19 वर्षीय तेज गेंदबाज ने बल्लेबाजी में मजबूत मानी जाने वाली भारतीय टीम के छह विकेट लिये. मुस्तफीजुर एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास का पहला ऐसा गेंदबाज बन गया है जिसने अपने पहले दो मैचों में 11 विकेट लेने का कारनामा किया है.

मुस्तफीजुर ने कहा, मैं इससे भी बेहतर करने का प्रयास करूंगा. कृपया मेरे लिए दुआ करिए, ताकि मैं अपने देश को सम्मान दिला सकूं. उधर भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने श्रृंखला गंवाने के लिए खराब बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहराया.

धौनी ने कहा, हमें अधिक रन बनाने की जरूरत थी. हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिली. जब भी साझेदारी हुई, हमने दोनों विकेट एक साथ गंवा दिये. आपको ऐसे खेल में जोखिम लेना पड़ता है लेकिन यदि आप लगातार दो विकेट गंवाते रहे तो ऐसा करना मुश्किल हो जाता है. मैं इस मैच के लिए गेंदबाजों को दोषी नहीं ठहराऊंगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola