रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए पूरे किये 2000 रन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jun 2015 10:32 PM

विज्ञापन

मीरपुर : रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आज यहां पहले विकेट के लिये 2000 रन पूरे किये. यह कारनामा करने वाली वह भारत की तीसरी सलामी जोडी है. धवन और रोहित 42 मैचों में पारी का आगाज कर चुके हैं जिसमें उन्होंने लगभग 50 रन प्रति पारी की […]

विज्ञापन

मीरपुर : रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आज यहां पहले विकेट के लिये 2000 रन पूरे किये. यह कारनामा करने वाली वह भारत की तीसरी सलामी जोडी है.

धवन और रोहित 42 मैचों में पारी का आगाज कर चुके हैं जिसमें उन्होंने लगभग 50 रन प्रति पारी की औसत से 2027 रन बनाये हैं. उनके नाम पर सात शतकीय और इतनी ही अर्धशतकीय साझेदारियां भी दर्ज हैं. वह वनडे में 2000 या इससे अधिक रन जोड़ने वाली विश्व की 15वीं जोडी बन गयी है.

सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर ने सलामी जोडी के रुप में 136 मैचों में सर्वाधिक 6609 रन जोडे हैं. यह विश्व रिकार्ड भी है. तेंदुलकर ने वीरेंद्र सहवाग के साथ भी वनडे में पहले विकेट के लिये 93 मैचों में 3919 रन जोडे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola