ePaper

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट मैच के लिये इंग्लैंड टीम में दो नये चेहरे

Updated at : 18 Jun 2015 5:19 PM (IST)
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट मैच के लिये इंग्लैंड टीम में दो नये चेहरे

नाटिंघम : इंग्‍लैंड और न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे श्रृंखला के बाद दोनों टीमों के बीच एक टी20 मैच होने हैं. इसके लिए इंग्‍लैंड टीम ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है. टीम में दो नये चेहरों को जगह दी गयी है. हैंपशर के बल्लेबाज जेम्स विंस और एसेक्स के तेज गेंदबाज […]

विज्ञापन

नाटिंघम : इंग्‍लैंड और न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे श्रृंखला के बाद दोनों टीमों के बीच एक टी20 मैच होने हैं. इसके लिए इंग्‍लैंड टीम ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है. टीम में दो नये चेहरों को जगह दी गयी है. हैंपशर के बल्लेबाज जेम्स विंस और एसेक्स के तेज गेंदबाज रीस टोपले को न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 जून को होने वाले एकमात्र टी20 क्रिकेट मैच के लिये इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है.

चौबीस बरस के विंस और 21 बरस के टोपले ने अभी तक किसी प्रारुप में नहीं खेला है. वह 13 सदस्यीय टीम में शामिल पांच उन खिलाडियों में से हैं जिन्होंने अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. अन्य खिलाडियों में सैम बिलिंग्स, डेविड विले और मार्क वुड है हालांकि वे वनडे श्रृंखला में खेल चुके हैं.

इंग्लैंड टी20 टीम :

ईयोन मोर्गन (कप्तान), सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, स्टीवन फिन, एलेक्स हेल्स, आदिल रशीद, जो रुट, जासन राय, बेन स्टोक्स, रीस टोपले, जेम्स विंस, डेविड विले, मार्क वुड.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola