IND VS BAN : धवन के बाद मुरली का भी शतक IND 462/6 (103.3 ov)
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2015 5:40 AM
फतुल्लाह : मुरली विजय के 150 रन की मदद से भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के वर्षा बाधित तीसरे दिन शुक्रवार को छह विकेट पर 462 रन बनाये. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय आर अश्विन दो और हरभजन सिंह सात रन बना कर खेल रहे थे. बारिश की वजह […]
फतुल्लाह : मुरली विजय के 150 रन की मदद से भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के वर्षा बाधित तीसरे दिन शुक्रवार को छह विकेट पर 462 रन बनाये. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय आर अश्विन दो और हरभजन सिंह सात रन बना कर खेल रहे थे. बारिश की वजह से आखिरी सत्र में कोई खेल नहीं हो सका.
लंच के दौरान भी बारिश के कारण खेल डेढ़ घंटा विलंब से शुरू हुआ था. भारत ने विजय का विकेट शाकिब-अल-हसन को गंवा दिया. शाकिब ने 105 रन देकर चार विकेट लिये, जिनमें से दो पहले सत्र में लिये गये थे. उन्होंने चौथे विकेट के लिए विजय और अजिंक्य रहाणे (98) के बीच 114 रन की साझेदारी को भी तोड़ा. विजय स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में चूके और पगबाधा आउट हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










